भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गाँधी की भूमिका [THE ROLE OF MAHATMA GANDHI IN THE INDIAN FREEDOM MOVEMENT]
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गाँधी की भूमिका [THE ROLE OF MAHATMA GANDHI IN THE INDIAN FREEDOM MOVEMENT] भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के पश्चात् भारत में राष्ट्रवाद फलने-फूलने लगा। इसी दौर में अंग्रेजी राज से उत्पन्न विरोधाभासों और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों के फलस्वरूप राष्ट्रवाद के स्वरूप में भी परिवर्तन दिखायी देने लगे। 1885 से 1919 तक उदारवादी एवं उग्रवादी राजनीतिक विचारधाराओं ने भारत में राष्ट्रवाद की जो बुनियाद तैयार की उसे एक निश्चित स्वरूप और दिशा देने का कार्य महात्मा गांधी ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलन को बुद्धिजीवियों के हाथ से निकालकर उसे सही अर्थों में जन आन्दोलन बना दिया। महात्मा गांधी जिन्हें प्यार से लोग बापू और राष्ट्रपिता सम्बोधित करते हैं , भारतीय राजनीतिक मंच पर 1919 से 1947 तक इस प्रकार छाए रहे कि इस युग को भारतीय इतिहास का गांधी-युग...